खींवसर: खींवसर में 17 नवंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी 6 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता ने खींवसर थाने में दर्ज कराया मामला
नागौर के खींवसर में 17 नवंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से छः साल की एक मासूम की मौत हो गई। वहीं आज मंगलवार को मृतका के पिता ने खींवसर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।