खींवसर: सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया खींवसर क्षेत्र का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल सोमवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं खींवसर पहुंचने पर स्थानीय लोगों व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।