खींवसर: खींवसर के ताडावास चौराहे के निकट अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, हादसे में एक युवक हुआ घायल
नागौर जिले के खींवसर के ताडावास चौराहे के निकट सोमवार को अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची और घायल युवक विनोद को खींवसर के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।