बूंदी: हरियाणा पुलिस ने बूंदी से 62 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bundi, Bundi | Nov 17, 2024 रविवार को सुबह 7:00 हरियाणा के भिवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने शहर के दो जनों को 62 लाख रुपए हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी साइबर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि बूंदी के विकास नगर निवासी जितेंद्र जीतू अग्रवाल पुत्र रामगोपाल एवं भगवान पुत्र सुनील शर्मा निवासी लड़का गेट ने सोशल मीडिया पर इन्वेस्टमेंट लिंक डाल रखा था। जिसे उन्होंने ठगी की है।