बूंदी: शिक्षक मनीष मीणा हत्या के मुख्य आरोपी गोपी को डीडवाना पुलिस ने बीकानेर से किया गिरफ्तार
Bundi, Bundi | Nov 16, 2024 बहुचर्चित शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवा शिक्षक मनीष मीणा के हत्या के आरोपी नमाना थाना बरखेड़ा गांव निवासी गुरप्रीत उर्फ गोपी को बीकानेर रेंज में दबोच लिया गया। , सुत्रो के अनुसार पुलिस आज रात तक मुख्य आरोपी गोपी को लेकर बून्दी पहुच सकती है। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।