बूंदी: दबलाना दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न करने पर विधायक ने पुलिस पर आरोप लगाया, एसपी ने आरोप खारिज किया
Bundi, Bundi | Nov 16, 2024 हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने पत्रकार वार्ता कर दबलाना थाना क्षेत्र में मेडी पंचायत के अमरपुरा गांव निवासी एक महिला द्वारा दर्ज करवाए गए यौन शोषण के मामले में पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।चांदना का कहना है की पुलिस ने अप्रैल माह मे दर्ज हुए बलात्कार के मामले में अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।