बूंदी: 25000 रुपये के इनामी हत्या के आरोपी गुरप्रीत को डीडवाना से बूंदी लेकर पहुंची पुलिस
Bundi, Bundi | Nov 17, 2024 बूंदी में बहुत चर्चित मनीष मीणा टीचर हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुरप्रीत को डीडवाना पुलिस ने गुरुवार को बीकानेर से गिरफ्तार किया था। डीडवाना पुलिस की सूचना के बाद सदर थाना अधिकारी भगवान सहाय के नेतृत्व में बूंदी टीम आरोपी को लेने डीडवाना रवाना हुई जहां शनिवार रात्रि को आरोपी को लेकर बूंदी के लिए रवाना हुई जहां रविवार सुबह 5:00 बजे टीम सदर थाना पहुंची है।