सदर: टूटी सड़कों और बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी नगर निगम पर गरजे, दधिकांदो मेले से पूर्व सुधार की मांग
Sadar, Allahabad | Sep 8, 2026
शहर की जर्जर सड़कों, जलभराव और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।