जमुई: DM ने SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026 DM नवीन की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, SP, DDC, अपर समाहर्ता, DTO, सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 4:30 बजे दी गई है।