मनोहरथाना: मनोहरथाना में बाबा रामदेव जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शोभायात्रा निकाली गई
मनोहर थाना कस्बे में बाबा रामदेव जी जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गई । रेदास समाज द्वारा कस्बे में शोभायात्रा निकाली। कार्यकारी अध्यक्ष रेदास समाज मथुरा लाल ने बताया कि कस्बे में रेदास समाज द्वारा बाबा रामदेव मंदिर से कस्बे के मुख्य मार्ग में बाबा रामदेव की शोभा यात्रा निकाली । जिसमें समाज के महिला पुरुष ढोलबाजों पर नाचते हुए निकले ।