हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने कांगड़ी के पास 301 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
श्यामपुर पुलिस ने 301 ग्राम चरस के साथ कांगड़ी के पास से एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीर सिंह लालढांग में गैंडीखाता का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी का गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी वीर सिंह को गुरुवार शाम 4 बजे करीब कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।