हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में अवैध खनन के भंडारण पर SDM अजयवीर सिंह ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, डीएम को भेजी रिपोर्ट
SDM अजयवीर सिंह ने सिडकुल क्षेत्र में अवैध खनन के चोरी छुपे हो रहे भंडारण के स्थलों पर छापेमारी की। जिस दौरान पांच जगह छापेमारी करते हुए अवैध खनन का भंडारण पाया गया। पांचो जगह की रिपोर्ट SDM ने DM कर्मेंद्र सिंह को भेज दी है। सूचना विभाग ने बुधवार शाम 6 बजे जारी विज्ञप्ति में ये जानकारी दी। DM ने सभी SDM को अवैध खनन रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं।