हरिद्वार: देवपुरा चौक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, बांग्लादेश में हिंसा के लिए विदेश नीति को ठहराया जिम्मेदार
गुरुवार दोपहर 12 बजे करीब देवपुरा चौक पर इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेसियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति कमजोर है, इसीलिए बांग्लादेश लगातार हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है और केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।