हरिद्वार: कनखल में अचानक पेयजल लाइन फटने से मची अफरा-तफरी, हजारों लीटर पेयजल हुआ बर्बाद
कनखल में गुरुवार सुबह 9 बजे करीब अचानक पेयजल लाईन फट पड़ी। घटना बुड्ढी माता मंदिर के पास की है। पेयजल संस्थान का कहना है कि प्रेशर बढ़ने से ये हादसा हो गया। अचानक पेयजल लाईन के फटने से पानी की कई फुट लंबी धार निकल पड़ी जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना के बाद पेयजल संस्थान ने लाईन बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।