हरिद्वार: गाड़ोवाली में 10 साल बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, लोगों में खुशी की लहर
गाड़ोवाली में आखिरकार सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो ही गया। पिछले 10 सालों से क्षेत्रवासी क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर आंदोलनरत थे। पंचायत निधि से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार दोपहर 12 बजे करीब सड़क निर्माण शुरू होने के पहले स्थानीय लोगों ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।