हरिद्वार: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जूना अखाड़ा पहुंचे, भैरव घाट पर हवन यज्ञ कर सनातन धर्म रक्षा की की कामना
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी हरिद्वार स्थित जूना अखाड़े पहुंचे। भैरव घाट उन्होंने साधु संतों के साथ हवन यज्ञ किया और सनातन धर्म की रक्षा की कामना की। बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगामी 19, 20 और 21 दिसंबर को उनके द्वारा धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, महामंत्री हरि गिरि समेत कई साधु संत शामिल होंगे।