आनंदपुरी: पंजाब में परीक्षा दिलाने के लिए बुलाने पर फर्जी प्रवेश-पत्र देने और दस्तावेज न लौटाने की आनंदपुरी थाने में शिकायत
आनंदपुरी थाना क्षेत्र में एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) कोर्स में प्रवेश और परीक्षा दिलाने के नाम पर 15 युवतियों से 4 लाख 53 हजार 500 रुपए लेने का मामला सामने आया है। दो युवतियों ने आनंदपुरी थाने में परिवाद देकर विमला पुत्री भूरालाल डांगी पर धोखाधड़ी सहित सहित अन्य आरोप लगाए है।