Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
image
image
image
image

• संयुक्त संचालक ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं आंगनबाड़ी का निरीक्षण • बैठक आयोजित कर की विभागीय कार्यों की समीक्षा महिला एवं बाल विकास भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री हरिकृष्ण शर्मा ने सीहोर स्थित वन स्टॉप सेंटर और बिलकिसगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां महिलाओं के लिए उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी ली और हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग सहित समस्त सेवाएं नियमानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर पोषण कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन वात्सल्य, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, सक्षम आंगनवाड़ी सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

21 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

MORE NEWS

⚠️ **सावधानी ही सुरक्षा है।** 🌧️

लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए सभी नागरिकों से अपील है कि **रपटों, पुलों एवं पुलियों पर पानी होने की स्थिति में रास्ता पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें।** थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

🌊 वर्षा के दौरान **नदी, तालाब, डेम एवं वॉटरफॉल** के आसपास पिकनिक मनाने या अनावश्यक रूप से जाने से बचें।

✅ प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
✅ स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

**आपकी सतर्कता, आपकी सुरक्षा।** 🙏

#Sehore #RainAlert #StaySafe #MonsoonSafety #RoadSafety #DisasterManagement #MPNews #PublicSafety

⚠️ **सावधानी ही सुरक्षा है।** 🌧️ लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए सभी नागरिकों से अपील है कि **रपटों, पुलों एवं पुलियों पर पानी होने की स्थिति में रास्ता पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें।** थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। 🌊 वर्षा के दौरान **नदी, तालाब, डेम एवं वॉटरफॉल** के आसपास पिकनिक मनाने या अनावश्यक रूप से जाने से बचें। ✅ प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। ✅ स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। **आपकी सतर्कता, आपकी सुरक्षा।** 🙏 #Sehore #RainAlert #StaySafe #MonsoonSafety #RoadSafety #DisasterManagement #MPNews #PublicSafety

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

🚨 **प्रशासन की सजगता, मानवता की मिसाल!** 👏

लगातार बारिश के बीच सीहोर तहसील के ग्राम पड़ली में फंसी गर्भवती महिला को प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर समय पर अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम श्री तन्मय वर्मा के निर्देश पर होमगार्ड की रेस्क्यू बोट से महिला को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन की सतर्कता, होमगार्ड की तत्परता और टीमवर्क ने एक महत्वपूर्ण समय पर सुरक्षित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की। वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन लगातार निगरानी रखते हुए हर आपात स्थिति में नागरिकों की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है।

🌧️🤝 **संकट की घड़ी में प्रशासन आपके साथ है।**

#Sehore #SehoreAdministration #RainRescue #EmergencyResponse #HomeGuard #PublicSafety #MadhyaPradesh #RescueOperation #GoodGovernance #जनसेवा

🚨 **प्रशासन की सजगता, मानवता की मिसाल!** 👏 लगातार बारिश के बीच सीहोर तहसील के ग्राम पड़ली में फंसी गर्भवती महिला को प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर समय पर अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम श्री तन्मय वर्मा के निर्देश पर होमगार्ड की रेस्क्यू बोट से महिला को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रशासन की सतर्कता, होमगार्ड की तत्परता और टीमवर्क ने एक महत्वपूर्ण समय पर सुरक्षित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की। वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन लगातार निगरानी रखते हुए हर आपात स्थिति में नागरिकों की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है। 🌧️🤝 **संकट की घड़ी में प्रशासन आपके साथ है।** #Sehore #SehoreAdministration #RainRescue #EmergencyResponse #HomeGuard #PublicSafety #MadhyaPradesh #RescueOperation #GoodGovernance #जनसेवा

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य तिरंगा रैली

                            हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद एवं नवांकुर संस्था कचनारिया द्वारा ग्राम पंचायत मुंडला खुर्द एवं ग्राम कचनारिया में ट्रैक्टर के माध्यम से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर सभी ने तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया। ब्लॉक समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।

      तिरंगा रैली के दौरान ग्रामवासियों में देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना देखने को मिली। ग्रामीणों एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक रैली में सहभागिता की। इस दौरान भारत माता के जयघोष एवं देशभक्ति के नारों से गांव का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य तिरंगा रैली हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद एवं नवांकुर संस्था कचनारिया द्वारा ग्राम पंचायत मुंडला खुर्द एवं ग्राम कचनारिया में ट्रैक्टर के माध्यम से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर सभी ने तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया। ब्लॉक समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। तिरंगा रैली के दौरान ग्रामवासियों में देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना देखने को मिली। ग्रामीणों एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक रैली में सहभागिता की। इस दौरान भारत माता के जयघोष एवं देशभक्ति के नारों से गांव का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

• खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने

• बिना पंजीयन के संचालित हो रही डेयरी को किया सील

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखते हुए दुकानों, डेरियों एवं फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए जा रहे हैं।

      खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आष्टा स्थित श्री इंटरप्राइजेज से घी के 03 नमूने जांच हेतु लिए और 50 लीटर संदिग्ध घी भी जब्त किया। इसी प्रकार टीम द्वारा श्यामपुर स्थित जफरुद्दीन डेयरी से मिल्क का सैंपल तथा मुख्तारनगर स्थित दुआ डेयरी से दूध तथा मिक्स मिल्क का सैंपल लिया। इस दौरान सामने आया कि दुआ डेयरी बिना पंजीयन के संचालित हो रही थी। बिना पंजीयन के डेयरी संचालित करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा डेयरी को सील कर दिया गया है।

      संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी विक्रेताओं को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए व्यवसाय संचालित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती एडलीन ई पन्ना और श्रीमती ज्योति बंसल द्वारा की गई।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने • बिना पंजीयन के संचालित हो रही डेयरी को किया सील कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखते हुए दुकानों, डेरियों एवं फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आष्टा स्थित श्री इंटरप्राइजेज से घी के 03 नमूने जांच हेतु लिए और 50 लीटर संदिग्ध घी भी जब्त किया। इसी प्रकार टीम द्वारा श्यामपुर स्थित जफरुद्दीन डेयरी से मिल्क का सैंपल तथा मुख्तारनगर स्थित दुआ डेयरी से दूध तथा मिक्स मिल्क का सैंपल लिया। इस दौरान सामने आया कि दुआ डेयरी बिना पंजीयन के संचालित हो रही थी। बिना पंजीयन के डेयरी संचालित करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा डेयरी को सील कर दिया गया है। संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी विक्रेताओं को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए व्यवसाय संचालित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती एडलीन ई पन्ना और श्रीमती ज्योति बंसल द्वारा की गई। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित

                  स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हीटवेव, कोल्डवेव और वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव के संबंध में जिला स्तरीय अंर्तविभागीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्री-टेस्ट और पोस्ट टेस्ट के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ रूचिरा उइके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हीटवेव, कोल्डवेव और वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव के संबंध में जिला स्तरीय अंर्तविभागीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्री-टेस्ट और पोस्ट टेस्ट के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ रूचिरा उइके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026