विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमन्तु कल्याण विभाग के कमिश्नर ने ग्राम लालाखेड़ी में किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमन्तु कल्याण विभाग के कमिश्नर श्री बुद्धेश वैध ने ग्राम लालाखेड़ी में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमन्तु समुदाय के लोगों से संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभ की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने समुदाय लोगों से उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में विस्तार से चर्चा की और संबंधितों को उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान श्री जितेंद्र परमार, श्री राहुल मेवाड़ा, श्री राजकुमार धनगर, श्री हरि सिंह धनगर, श्री भारत पाल उपस्थित थे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore