• राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने की पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी योजनाओं की समीक्षा
• कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर पिछड़ा वर्ग कल्याण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी-अपनी योजनाओं में पिछड़ा वर्ग की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को बढ़ाना होगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पिछड़ा वर्ग के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना, पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक श्रीमती दिव्या राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण
उन्होंने सीहोर स्थित 50 सीटर पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में छात्राओं से संवाद कर उनके लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही छात्रावास की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore