📰💐 राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026 के अवसर पर पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित।
📍 अरवल |
राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026 के शुभ अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष, अरवल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री किरण कुमार गोरख जाधव द्वारा संयुक्त रूप से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के सभी सम्मानित पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज में जागरूकता एवं सूचनाओं के प्रसार में पत्रकारों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
💐 जिला प्रशासन, अरवल समस्त पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करता है।
#राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस_2026 #NationalPressDay2026 #जिला_प्रशासन_अरवल #पत्रकार_सम्मान #Arwal #Bihar
Arwal, Bihar | Nov 17, 2026