🤝 सबका सम्मान, जीवन आसान!
सहयोग शिविर के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, सुशासन की दिशा में एक और सार्थक पहल।
📍 अरवल | 17 नवंबर 2026
जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी 05 प्रखंडों की 13 पंचायतों तथा नगर परिषद अरवल एवं नगर पंचायत कुर्था में सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करते हुए सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाना है।
📊 सहयोग शिविर की प्रमुख उपलब्धियाँ—
✅ नगर परिषद, अरवल: कुल 557 आवेदन प्राप्त, 548 का निष्पादन।
✅ नगर पंचायत, कुर्था: कुल 115 आवेदन प्राप्त, सभी 115 का निष्पादन।
✅ अरवल प्रखंड: अवगिला, सोनवर्षा, सरौती एवं नदोरा पंचायतों में शिविर आयोजित।
✅ सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड: सोनभद्र एवं माली पंचायतों में शिविर आयोजित।
✅ कलेर प्रखंड: इंजोर, वलीदाद एवं उसरी पंचायतों में शिविर आयोजित।
✅ करपी प्रखंड: कोचहासा, धमई एवं नगवां पंचायतों में शिविर आयोजित।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजनों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमतापूर्वक प्राप्त हो सके।
🌿 जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, अरवल।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान #सहयोग_शिविर #जिला_प्रशासन_अरवल #सुशासन #जनसमस्या_समाधान #बिहार_सरकार
Arwal, Bihar | Nov 17, 2026