टिहरी: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने की कवायद तेज की
भाजपा ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रजाखेत मंडल ने धारकोट व खोला-पटूड़ी में बैठकें आयोजित कर बूथ स्तर पर सक्रियता और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। पूर्व विधायक और पार्टी नेता कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का आह्वान कर चुके हैं।