प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से पोषण आहार के लिए मिली आर्थिक सहायता
आमाडोंगरी वार्ड क्रमांक-4 निवासी सुलोचना मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पोषण आहार एवं गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण संबंधी जरूरतों के लिए 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
सुलोचना मरावी बताती हैं कि योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता से उन्हें गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार की व्यवस्था करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से माताओं को पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है।
सुलोचना मरावी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की दिशा में चलाई जा रही ऐसी योजनाएं बहुत उपयोगी हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
Mandla, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026