गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन एसएसपी सुशील कुमार ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज बुधवार को एसएसपी सुशील के द्वारा जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया। एसएसपी ने कुछ मामलों का मौके पर निपटारा किया।इसकी जानकारी आज दिनांक 12 अगस्त बुधवार की शाम 6 बजे गयाजी SSP सुशील कुमार ने दी।