मैंने आज तक सोशल मीडिया पर कभी किसी से कुछ नहीं मांगा, न ही कभी ऐसी कोई अपील की है। लेकिन आज परिस्थिति ऐसी है कि मैं खुद को रोक नहीं पाया। आज बात एक 8 साल के मासूम की जिंदगी की है। अगर हमारी थोड़ी सी कोशिश से किसी पिता का बेटा बच सकता है, तो हमें पीछे नहीं हटना चाहिए।
यह 8 साल का आदित्य है। टिकारी के रकसिया गांव का रहने वाला है। इसके पिता एक मिठाई की दुकान में मजदूरी करते हैं। अचानक तबीयत खराब होने के बाद, यह बच्चा इस समय पटना एम्स में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। गरीब परिवार के पास महंगे इलाज का खर्च उठाने के लिए पैसे नहीं हैं।मेरी आप सब से हाथ जोड़कर विनती है... ज्यादा नहीं, जो भी आपसे बन पड़े— ₹10, ₹20, ₹50, ₹100 या ₹500... जो भी , सीधे इनके परिवार की मदद करें। 9693936669 (Vinay Kumar #bdbiharjharkhand