Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

छिंदवाड़ा नगर: स्मृति ईरानी ने प्रेसवार्ता में कहा- कमलनाथ में धर्म के प्रति आस्था है तो गांधी परिवार को बोलें कि DMK का साथ छोड़ें

MORE NEWS

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-34 में 3 दलों द्वारा 110 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

09 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट
===================================

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-34 संत कबीरदास वार्ड खिरखा मोहल्ला में 3 दलों द्वारा 110 घरों में डेंगू के लार्वा का सर्वे किया गया व 09 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवाई डालकर/खाली कराकर नष्ट कराया गया।
       सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-34 में 3 दलों द्वारा 110 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 09 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट =================================== डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-34 संत कबीरदास वार्ड खिरखा मोहल्ला में 3 दलों द्वारा 110 घरों में डेंगू के लार्वा का सर्वे किया गया व 09 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवाई डालकर/खाली कराकर नष्ट कराया गया। सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

तामिया में होगा सावन महोत्सव, लगेंगे झूले

पहली बार होगा आयोजन, पर्यटन विकास को लगेंगे पंख
===============================================================

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा अगस्त माह में तामिया में पहली बार तीन दिवसीय सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य छिंदवाड़ा जिले में संचालित ग्रामीण होम स्टे का प्रचार-प्रसार, पर्यटन विकास को बढ़ावा देना, तामिया-पातालकोट को देश-प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाना तथा स्थानीय पारंपरिक खेलों और संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
      जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पर्यटकों के लिए सावन के झूले, हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, बैलगाड़ी राइड सहित अनेक आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
      कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में महोत्सव की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि महोत्सव में स्थानीय लोकनृत्य, कला एवं संगीत को विशेष स्थान दिया जाएगा। पर्यटकों के लिए खान-पान के विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे। सावन के पारंपरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए झूलों की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे पर्यटक इस उत्सव का आनंद ले सकेंगे।
      महोत्सव के दौरान पर्यटकों को वल्चर प्वाइंट, चीड़ प्वाइंट, छोटा महादेव, ग्वालगढ़ पहाड़ी एवं तुलतुला पहाड़ की ट्रैकिंग प्रशिक्षित गाइडों के माध्यम से कराई जाएगी। साथ ही तामिया विकासखंड के पर्यटन ग्रामों में संचालित होम स्टे तक पर्यटकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
       इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना तथा उन्हें ग्रामीण संस्कृति, परंपराओं, लोकनृत्य, लोकसंगीत और स्थानीय व्यंजनों से परिचित कराना है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की भी अपेक्षा की जा रही है।

तामिया में होगा सावन महोत्सव, लगेंगे झूले पहली बार होगा आयोजन, पर्यटन विकास को लगेंगे पंख =============================================================== मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा अगस्त माह में तामिया में पहली बार तीन दिवसीय सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य छिंदवाड़ा जिले में संचालित ग्रामीण होम स्टे का प्रचार-प्रसार, पर्यटन विकास को बढ़ावा देना, तामिया-पातालकोट को देश-प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाना तथा स्थानीय पारंपरिक खेलों और संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पर्यटकों के लिए सावन के झूले, हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, बैलगाड़ी राइड सहित अनेक आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में महोत्सव की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि महोत्सव में स्थानीय लोकनृत्य, कला एवं संगीत को विशेष स्थान दिया जाएगा। पर्यटकों के लिए खान-पान के विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे। सावन के पारंपरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए झूलों की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे पर्यटक इस उत्सव का आनंद ले सकेंगे। महोत्सव के दौरान पर्यटकों को वल्चर प्वाइंट, चीड़ प्वाइंट, छोटा महादेव, ग्वालगढ़ पहाड़ी एवं तुलतुला पहाड़ की ट्रैकिंग प्रशिक्षित गाइडों के माध्यम से कराई जाएगी। साथ ही तामिया विकासखंड के पर्यटन ग्रामों में संचालित होम स्टे तक पर्यटकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना तथा उन्हें ग्रामीण संस्कृति, परंपराओं, लोकनृत्य, लोकसंगीत और स्थानीय व्यंजनों से परिचित कराना है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की भी अपेक्षा की जा रही है।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
=============================================================

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सत्येंद्र सिंह मरकाम के निर्देशन एवं माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य श्री वसंत कुमार सनोडिया के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की महिला इकाई द्वारा संस्था परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
      कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पूनम वासनिक ने बताया कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में संस्था के श्री अक्षय कुमार जैन, श्री अनकुमार बिंजाड़े, श्री छगनलाल परिहार, श्री अजय कुमार रावत, श्रीमती अनिता जोशी, श्रीमती पूर्णिमा सहस्त्रबुद्धे, श्री सुनील ऊईके सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ============================================================= सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सत्येंद्र सिंह मरकाम के निर्देशन एवं माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य श्री वसंत कुमार सनोडिया के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की महिला इकाई द्वारा संस्था परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पूनम वासनिक ने बताया कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में संस्था के श्री अक्षय कुमार जैन, श्री अनकुमार बिंजाड़े, श्री छगनलाल परिहार, श्री अजय कुमार रावत, श्रीमती अनिता जोशी, श्रीमती पूर्णिमा सहस्त्रबुद्धे, श्री सुनील ऊईके सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

उप संचालक कृषि श्री नाथ ने चौरई के डबल लॉक केंद्रों का किया निरीक्षण, उर्वरक वितरण व्यवस्था परखी
==============================================================
 
उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी विपणन संस्था चौरई एवं मार्कफेड चौरई के डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सहकारी विपणन संस्था चौरई के प्रबंधक श्री सुनील सनोडिया तथा मार्कफेड चौरई के डबल लॉक केंद्र के प्रबंधक श्री दिलीप अवधिया को किसानों को शासन के नियमानुसार व्यवस्थित रूप से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
      उप संचालक कृषि श्री नाथ ने केंद्र पर मौजूद किसानों से चर्चा कर संतुलित उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया तथा कृषि से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने किसानों से शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की।
      निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री नीलकंठ पटवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती निराली आर्य, कृषि विकास अधिकारी श्री उमेश पाटिल, सहकारी विपणन संस्था के प्रबंधक श्री सुनील सनोडिया, मार्कफेड चौरई के प्रबंधक श्री दिलीप अवधिया, कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.पी. उइके सहित विभागीय मैदानी अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

उप संचालक कृषि श्री नाथ ने चौरई के डबल लॉक केंद्रों का किया निरीक्षण, उर्वरक वितरण व्यवस्था परखी ============================================================== उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी विपणन संस्था चौरई एवं मार्कफेड चौरई के डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सहकारी विपणन संस्था चौरई के प्रबंधक श्री सुनील सनोडिया तथा मार्कफेड चौरई के डबल लॉक केंद्र के प्रबंधक श्री दिलीप अवधिया को किसानों को शासन के नियमानुसार व्यवस्थित रूप से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उप संचालक कृषि श्री नाथ ने केंद्र पर मौजूद किसानों से चर्चा कर संतुलित उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया तथा कृषि से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने किसानों से शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री नीलकंठ पटवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती निराली आर्य, कृषि विकास अधिकारी श्री उमेश पाटिल, सहकारी विपणन संस्था के प्रबंधक श्री सुनील सनोडिया, मार्कफेड चौरई के प्रबंधक श्री दिलीप अवधिया, कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.पी. उइके सहित विभागीय मैदानी अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

"दास्तां खुशियों की"

वॉश ऑन व्हील्स प्लस पहल ने फिर बढ़ाया छिन्दवाड़ा का गौरव, फिक्की-इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन अवॉर्ड्स-2026 के लिए तीन श्रेणियों में चयन
=============================================================

स्वच्छता एवं WASH (Water, Sanitation and Hygiene) के क्षेत्र में छिन्दवाड़ा जिले के अभिनव नवाचार “वॉश ऑन व्हील्स प्लस” ने एक बार फिर जिले का गौरव बढ़ाया है। फिक्की द्वारा आयोजित इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन) सैनिटेशन अवॉर्ड्स-2026 के लिए छिन्दवाड़ा जिले को तीन महत्वपूर्ण श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट किया गया है।
       इनमें कैटेगरी-2: एक्सीलेंस इन सस्टेनेबल मेंटेनेंस एंड कम्युनिटी मैनेजमेंट ऑफ वॉश सिस्टम, कैटेगरी-7: बेस्ट स्किलिंग इनिशिएटिव इन वॉश एवं कैटेगरी-8B: स्पेशल फोकस ऑन वॉश इन स्कूल्स शामिल हैं।
       आज कैटेगरी-7 (बेस्ट स्किलिंग इनिशिएटिव इन वॉश) के लिए आयोजित एग्जीक्यूटिव जूरी राउंड में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से “वॉश ऑन व्हील्स प्लस” पहल का प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान जूरी सदस्यों ने जिले की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार एवं सामुदायिक सहभागिता की प्रशंसा की।
       उल्लेखनीय है कि छिन्दवाड़ा जिले की “वॉश ऑन व्हील्स” नवाचार को वर्ष 2025 में भी इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन-फिक्की राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। सतत रखरखाव एवं सामुदायिक प्रबंधन श्रेणी में प्राप्त यह सम्मान जिले में किए गए स्वच्छता नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय पहचान बना। इसी सफल पहल को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप देते हुए “वॉश ऑन व्हील्स प्लस” नवाचार जल जीवन मिशन एवं जिला पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत प्रारंभ किया गया है।
       वॉश ऑन व्हील्स प्लस के माध्यम से जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी की टंकियो की नियमित साफ-सफाई, सिंगल विलेज स्कीम के तहत निर्मित वितरण वाल्व की सफाई, स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनो में स्थापित पानी की टंकियों की स्वच्छता, घरेलू नल कनेक्शन एवं नल-टोटी की मरम्मत जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही है। वहीं वॉश ऑन व्हील्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की सफाई, नियमित रखरखाव, स्वच्छता व्यवहार में सुधार एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह पहल स्थायी स्वच्छता व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी मॉडल के रूप में कार्य कर रही
है।
       कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह पहल निरंतर आगे बढ़ रही है। जिला पंचायत की स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री सुधीर कृषक व टीम एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से छिन्दवाड़ा का यह नवाचार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। आगामी चरण में फिक्की-इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन अवॉर्ड्स-2026 की शेष दो श्रेणियों के लिए भी जिले की ओर से एग्जीक्यूटिव जूरी के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिए जाएंगे।

"दास्तां खुशियों की" वॉश ऑन व्हील्स प्लस पहल ने फिर बढ़ाया छिन्दवाड़ा का गौरव, फिक्की-इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन अवॉर्ड्स-2026 के लिए तीन श्रेणियों में चयन ============================================================= स्वच्छता एवं WASH (Water, Sanitation and Hygiene) के क्षेत्र में छिन्दवाड़ा जिले के अभिनव नवाचार “वॉश ऑन व्हील्स प्लस” ने एक बार फिर जिले का गौरव बढ़ाया है। फिक्की द्वारा आयोजित इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन) सैनिटेशन अवॉर्ड्स-2026 के लिए छिन्दवाड़ा जिले को तीन महत्वपूर्ण श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें कैटेगरी-2: एक्सीलेंस इन सस्टेनेबल मेंटेनेंस एंड कम्युनिटी मैनेजमेंट ऑफ वॉश सिस्टम, कैटेगरी-7: बेस्ट स्किलिंग इनिशिएटिव इन वॉश एवं कैटेगरी-8B: स्पेशल फोकस ऑन वॉश इन स्कूल्स शामिल हैं। आज कैटेगरी-7 (बेस्ट स्किलिंग इनिशिएटिव इन वॉश) के लिए आयोजित एग्जीक्यूटिव जूरी राउंड में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से “वॉश ऑन व्हील्स प्लस” पहल का प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान जूरी सदस्यों ने जिले की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार एवं सामुदायिक सहभागिता की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि छिन्दवाड़ा जिले की “वॉश ऑन व्हील्स” नवाचार को वर्ष 2025 में भी इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन-फिक्की राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। सतत रखरखाव एवं सामुदायिक प्रबंधन श्रेणी में प्राप्त यह सम्मान जिले में किए गए स्वच्छता नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय पहचान बना। इसी सफल पहल को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप देते हुए “वॉश ऑन व्हील्स प्लस” नवाचार जल जीवन मिशन एवं जिला पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत प्रारंभ किया गया है। वॉश ऑन व्हील्स प्लस के माध्यम से जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी की टंकियो की नियमित साफ-सफाई, सिंगल विलेज स्कीम के तहत निर्मित वितरण वाल्व की सफाई, स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनो में स्थापित पानी की टंकियों की स्वच्छता, घरेलू नल कनेक्शन एवं नल-टोटी की मरम्मत जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही है। वहीं वॉश ऑन व्हील्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की सफाई, नियमित रखरखाव, स्वच्छता व्यवहार में सुधार एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह पहल स्थायी स्वच्छता व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी मॉडल के रूप में कार्य कर रही है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह पहल निरंतर आगे बढ़ रही है। जिला पंचायत की स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री सुधीर कृषक व टीम एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से छिन्दवाड़ा का यह नवाचार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। आगामी चरण में फिक्की-इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन अवॉर्ड्स-2026 की शेष दो श्रेणियों के लिए भी जिले की ओर से एग्जीक्यूटिव जूरी के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिए जाएंगे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

छिंदवाड़ा नगर: स्मृति ईरानी ने प्रेसवार्ता में कहा- कमलनाथ में धर्म के प्रति आस्था है तो गांधी परिवार को बोलें कि DMK का साथ छोड़ें - Chhindwara Nagar News