नारासन: नारसन में अज्ञात बाइक की टक्कर से हुई एक बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में कावड़ यात्रा के दौरान एक अज्ञात बाइक चालक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। जिस कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बाइक चालक पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।