नारासन: कोटवाल आलमपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, जमकर की गई फायरिंग, बाप और बेटा घायल
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में आज सुबह पुरानी रंजिश को लेकर हिंदू समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। जिसके बाद मौके पर जमकर फायरिंग की गई है। इस घटना में वंश और सुनील नाम के बाप बेटा घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।