नारासन: घोसीपुरा और मुंडलाना में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया कार्यक्रम का आयोजन, ₹15-15 लाख देने का किया ऐलान
रुड़की की मंगलौर विधानसभा के घोसीपुरा और मुंडलाना में आज हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। दोनों कार्यक्रम में ग्रामीणों ने करतार सिंह भड़ाना का जोरदार स्वागत किया है। करतार सिंह भडाना ने दोनों गांव के विकास के लिए निजी तौर पर 15-15 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे है।