नारासन: झबरेड़ा के पास पुलिस ने एक गोवंशीय पशु को क्रूरता पूर्वक ले जा रहे तस्कर को किया गिरफ्तार, एक फरार
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ा के पास से पुलिस ने छोटा हाथी वाहन में एक गौवंशीय पशु को क्रूरता पूर्वक लेकर जा रहे पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसका साथी बादशाह फरार होने में कामयाब हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने छोटा हाथी वाहन को सीज कर दिया है। इसके साथ ही गौवंशीय पशु को भी मुक्त करा दिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।