नारासन: अकबरपुर झोझा गांव में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अकबरपुर झोझा गांव में लड़ाई झगड़ा करने वाले मुबारिक और साकिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आपस में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।