पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला टास्क फोर्स ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित पावर ग्रिड स्टेशन के समीप विशेष जांच अभियान चलाया।