बंजरिया: चैलाहा एनएच पर शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
चैलाहा एनएच पर शुक्रवार दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक गम्भीर रूप में घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल भेजा गया। जबकि लखौरा निवासी मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल भेजा गया। घायल थाना क्षेत्र के चैलाहा मौजे का 66 वर्षीय नारद है। नारद राय चैलाहा से अपने घर जा रहे थे,मृतक बायपास से जा रहा था,तभी टक्कर हो गई।