कानपुर: पनकी में तेलंगाना की महिला के साथ हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
तेलंगाना की रहने वाली श्रीदेवी बुकिया के साथ पनकी में मारपीट हुई।पीड़िता का आरोप है की हिमालय भवन में रहने वाले पीड़िता के रिश्तेदार बनोथ रामा राव और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने मिलकर पूर्व की कुछ बातों को लेकर उसके साथ मारपीट,गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी ने शनिवार रात 8 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया गया है जांच की जा रही है