कानपुर: रेल बाजार में विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा, टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या की कोशिश, तीन तलाक देकर घर से निकाला
रेल बाजार में दहेज में 30 लाख की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुरालयों ने विवाहिता को पीटा और फिर टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या का प्रयास किया इतना ही नहीं तीन तलाक देकर घर से भी निकाल दिया।डीसीपी ईस्ट ने शनिवार शाम 7 बजे बताया विवाहिता का इलाज जारी है। खतरे से बाहर है।रेल बाजार पुलिस ने पति सास ससुर समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।