कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर में काशीराम कॉलोनी मोड़ के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में शनिवार शाम 5:00 बजे वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार दोपक्ष आपस में झगड़ रहे हैं और गाली गलौज कर रहे हैं और मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित है