कानपुर: पनकी में जाम खुलवाने के लिए ट्रक के सहारे फ्लाईओवर पर चढ़ी पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
पनकी में भौंती से रामादेवी जाने वाले फ्लाईओवर पर भीषण जाम लग गया।पुलिस को जाम लगने की सूचना मिली।जिसके बाद जाम खुलवाने के लिए पुलिस फ्लाईओवर पर ट्रक के सहारे ऊपर चढ़ी और जान की बाजी लगा दी।प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार रात 9 बजे वायरल हो गया।वीडियो में देखेंगे किस तरह से पुलिसकर्मी जान की बाजी लगाकर फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ रहे हैं।