कानपुर: इंदिरा नगर में पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे और पत्थर, वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में शनिवार शाम 4:00 बजे दो पक्षों के बीच पुलिस के सामने ही जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी डंडे चले और पत्थर भी चलाए गए । मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।