प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर घर जलेगा दीया, यह है भाजपा की तैयारी
भाजपा उत्तराखंड में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेगी। 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक प्रदेशभर में घर-घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना के साथ दीप प्रज्वलित करने की अपील की है।
भाजपा के अनुसार, प्रत्येक दीया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प का प्रतीक होगा।
#SevaSankalp #AshirwadKaDiya #NarendraModi #PMModi #BJP #Uttarakhand #ViksitBharat2047 #SevaSankalpAbhiyan #pahadsamachar