🚨#Breaking पौड़ी बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल
पौड़ी। शहर के पुराने बस अड्डे क्षेत्र से युवाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार देर शाम सामने आए वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना के बाद बस अड्डे क्षेत्र में पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी नए बस अड्डे के पास युवाओं के उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
लगातार दो दिनों में सामने आए इन वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों का कहना है कि बस अड्डे जैसे व्यस्त स्थानों पर पुलिस की नियमित निगरानी और गश्त और अधिक प्रभावी होनी चाहिए।
हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी घटना और मारपीट के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
साभार : सोशल मीडिया