मोरी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, 9-10 लोग घायल
उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में मंगलवार शाम खन्यासिणि गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि 9-10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया है।
घटनास्थल पर मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण संपर्क में दिक्कत बनी हुई है। पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। एसडीएम पुरोला भी मौके पर मौजूद रहकर राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
#Uttarkashi #Mori #Uttarakhand #RoadAccident #BreakingNews #उत्तरकाशी #मोरी #उत्तराखंड #सड़कहादसा #breakingbad #pahadsamachar