कौसर बाग में अतिक्रमण पर विवाद तेज! काशिफ सय्यद ने PMC से पूछा- ‘सड़क की जगह आखिर गई कहां?'
पुणे के कोंढवा स्थित कौसर बाग इलाके में कथित अतिक्रमण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर विवाद तेज हो गया है। स्थानीय पार्षद काशिफ फखरुल सय्यद ने सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों और इमारतों के फ्रंट एवं साइड मार्जिन के कथित नियमबाह्य इस्तेमाल को लेकर महापालिका प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
काशिफ सय्यद का दावा है कि विकास आराखड़े के अनुसार कुछ सड़कें 20 से 22 मीटर चौड़ी हैं, लेकिन मौके पर कुछ हिस्सों में इनकी चौड़ाई 16 से 17 मीटर तक रह गई है। उन्होंने अस्थायी शेड, खाद्य स्टॉल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से सड़क व फुटपाथ प्रभावित होने का आरोप लगाया। खुले में भट्ठी या शेगड़ी जलाने और आपातकालीन सेवाओं के रास्ते में संभावित बाधा को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई।
मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका क्रमांक 9329/2026 से भी जुड़ा बताया जा रहा है। सय्यद के मुत�
Pune City, Pune | Sep 19, 2026