सेवा संकल्प अभियान 2026 : विद्यार्थियों को करियर, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, योग व ध्यान आदि विषयों की दी गई जानकारी
विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
===============================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के मार्गदर्शन में परामर्शदाता श्रीमती बैजन्ती पवार द्वारा विकासखंड अमरवाड़ा के सेक्टर क्रमांक 4 अंतर्गत ग्राम पंचायत हिर्री मुकासा के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज विद्यार्थियों को करियर गाइडलाइंस, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, पौधारोपण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान आदि विषयों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में परामर्शदाता डॉ.मालवी द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं। साथ ही सूर्य नमस्कार के गुणों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम हिर्री मुकासा के अध्यक्ष श्री चैन सिंह पवार द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यालय से छूट गए विद्यार्थियों की जानकारी एकत्र की गई, ताकि उन्हें पुनः स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जा सके। कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र पंकज राठौर एवं राकेश वर्मा भी शामिल थे। विद्यालय के प्राचार्य श्री गोविंद साहू एवं समस्त शिक्षकगण की उपस्थिति में कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026