उत्तराखंड सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विशेष बधाई दी है।
मीडिया से बातचीत में सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बेहतर रिपोर्ट कार्ड जनता को सौंपा है, इसके लिए वह निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं।" 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच सतपाल महाराज का यह बयान सरकार की एकजुटता और उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
पूरी खबर और सतपाल महाराज का पूरा बयान सुनने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें! 👇
#PushkarSinghDhami #SatpalMaharaj #UttarakhandNews #DehradunNews #DoonHorizon