उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड स्थित पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और इस कठिन समय में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
सीएम धामी ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही अधिकारियों को नुकसान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावितों को आगे भी अतिरिक्त सहायता और पुनर्वास की सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री की इस त्वरित और संवेदनशील पहल पर ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।
पूरी खबर देखने के लिए वीडियो देखें और शेयर करें। 👇
#PushkarSinghDhami #Uttarkashi #UttarakhandNews #DoonHorizon #MoriFireIncident