महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार जैसे जनमुद्दों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने ज़ोरदार हल्ला बोल करते हुए राजभवन की ओर कूच किया। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से शुरू हुए इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सहित कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान खास नज़ारा यह रहा कि आगामी चुनावों के मद्देनज़र कई संभावित दावेदार भी अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते नज़र आए। पार्टी का मुख्य उद्देश्य सरकार के खिलाफ चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को राज्यपाल को सौंपना है, लेकिन सियासी गलियारों में इसे चुनाव से पहले कांग्रेस की एकजुटता और ताकत दिखाने की बड़ी कवायद माना जा रहा है।
#UttarakhandPolitics #CongressProtest #KumariSelja #DehradunNews #DoonHorizon