उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड स्थित पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की वर्षों की मेहनत और आशियाने को राख कर दिया। इस कठिन और पीड़ादायक घड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पवाणी गांव के प्रभावित परिवारों का दुःख और उनकी पीड़ा राज्य सरकार की अपनी पीड़ा है। जब तक हर प्रभावित परिवार का जीवन फिर से संवर नहीं जाता और वे सामान्य स्थिति में नहीं लौट आते, तब तक सरकार पूरी मजबूती, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी है। संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, सरकार हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ है।
प्रशासन द्वारा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री, भोजन और अस्थायी आवास की व्यवस्था की जा रही है। पूरा बयान और ताजा अपडेट के लिए वीडियो देखें।
#Uttarkashi #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #PawaniFire #DoonHorizon