पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र के एक लॉज में कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या
आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में कंपटीशन की तैयारी कर रहे रोहित नाम के छात्र ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे मामले की जानकारी आलमगंज थाने की पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगो के द्वारा घटना की सूचना आलमगंज थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।