पटना ग्रामीण: गणतंत्र दिवस पर 15 विभागों की झांकियाँ निकलेंगी, गांधी मैदान में पटना डीएम ने दी जानकारी
गांधी मैदान में चल रहे गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर गांधी मैदान में पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि 26 जनवरी को गांधी मैदान में 15 विभागों की झांकियां निकलेगी और 20 कंपनी परेड में शामिल होंगी। जिसका लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा।